फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों के साथ चेयरमैन के चालक ने की अभद्रता, हंगामा

Tue, 02 Feb 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक के बाद चेयरमैन के कार चालक ने सभासदों से अभद्रता कर दी। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित सभासदों ने बवाल काटते हुए मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर से भी सभासदों की तकरार हुई। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन के कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। काफी दिनों बाद मंगलवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। बोर्ड की बैठक का संचालन ईओ अवधेश यादव ने किया। बैठक के दौरान एजेंडे पर चर्चा हुई। कई मामलों को लेकर सभासदों व कर्मचारियों के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष से तकरार भी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सभासद माधुरी सिंह अध्यक्ष से किसी समस्या को लेकर सवाल करने लगी तो बैठक समाप्त करते हुए चेयरमैन सभागार से निकल आए।
विज्ञापन


इसी को लेकर सभासद नाराजगी जताने लगे। तभी चेयरमैन काकार चालक दारा सिंह सभागार में पहुंच गया। आरोप है कि उसने महिला सभासद माधुरी सिंह से अभद्रता की। विरोध करने पर सभासद मुहिब्बुल आरफीन को भी धमकाया। इससे आक्रोशित सभासद हंगामा करने लगे। उन्होंने नगर पालिका परिसर में भारी भरकम भीड़ देख भीतर से सभागार का गेट बंद कर लिया। अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में एसडीएम सदस जेपी मिश्रा, सीओ सिटी मनीष मिश्रा, शहर कोतवाल हरपाल सिंह यादव, चौकी प्रभारी अनूप श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। सभासद एसडीएम को अपनी पीड़ा सुनाने लगे। किसी बात को लेकर सभासदों और एसडीएम से तकरार भी हुई।

बाद में पुलिस ने किसी तरह सभी को शांत कराया। इस मामले में ईओ अवधेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने बोर्ड की बैठक में बिना अनुमति के प्रवेश कर चेयरमैन के कार चालक दारा सिंह के खिलाफ सभासदों से अभद्रता व मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली। नगर कोतवाल ने बताया कि दूसरे सभासदों ने भी तहरीर दी है। उसकी जांच कराई जा रही है। उधर, अध्यक्ष हरिप्रताप ने बताया कि वह बैठक समाप्त कर चले आए थे। उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन







ब्लाक प्रमुख चुनाव में लगेगी चार कंपनी पीएसी
अपराधी प्रवृत्ति के बीडीसी सदस्यों की हो रही निगरानी
कई ब्लाक संवेदनशील, तैनात होगी अतिरिक्त पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. आदर्श सिंह ने बताया कि ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए चार कंपनी पीएसी मिली है। अपराधी प्रावृत्ति के बीडीसी सदस्यों की निगरानी के साथ उनके मोबाइल सार्विलांस पर लगाए गए हैं। संवेदनशील ब्लाकों पर मतदान के दिन अतिरिक्त फोर्स तैनात होगी।
डीएम ने बताया कि सात जनवरी को ब्लाक प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा। जिले के 17 ब्लाकों में आधा दर्जन ब्लाक संवेदनशील हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए ब्लाक प्रमुख का चुनाव कराने के लिए शासन चार कंपनी पीएसी देने को तैयार है। अधिकारियों के साथ अलग से फोर्स लगाई जाएगी। अपराधी प्रावृत्ति के बीडीसी सदस्यों पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे लोगों का मोबाइल भी सार्विलांस पर लगाया गया है। ताकि उनकी गतिविधियों की रिपोर्ट मिलती रहे। जिले में कुल 1526 बीडीसी सदस्य हैं। चुनाव के दौरान अधिकारियों के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के साथ महिला पुलिस भी तैनात की जाएगी। आयोग के आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। बवाली लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई की जा रही है।






लालगंज कोतवाल को एसपी ने किया लाइन हाजिर
अवैध शराब के आरोपियों पर लगेगा गैंगेस्टर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। 92 पेटी अवैध शराब चोरी से कोतवाली उठा लाना लालगंज कोतवाल को महंगा पड़ा। एएसपी की जांच रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने लालगंज कोतवाल को लाइनहाजिर कर दिया। उन्होंने कहा कि महेशगंज से बरामद अवैध शराब के आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई होगी।
पुलिस अधीक्षक एमपी वर्मा ने मंगलवार की देर रात चोरी से अवैध शराब कोतवाली में लाकर रखने के मामले में कोतवाल बिहागड़ सिंह यादव को दोषी पाया। इसलिए उन्हें तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर पीआरओ अमित पांडेय को प्रभारी कोतवाल बनाकर भेजा गया है। पुलिस लाइन के दरोगा मृत्युजंय मिश्रा को पीआरओ बनाया गया है। भुपियामऊ चौकी प्रभारी एसके अवस्थी को कोतवाली का एसएसआई बनाया गया। फतनपुर के दरोगा सियाराम को भुपियामऊ चौकी की कमान सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि अवैध शराब के कारोबार में जिन लोगों का नाम प्रकाश में आया है या फिर वे आरोपी बनाए गए हैं उन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें