फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका लगने से मौत की जांच करने पहुंचे सीएमओ

Mon, 01 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज पीएचसी के अंतर्गत रायअसकरनपुर एएनएम सेंटर पर गांव के सुंदरलाल सरोज की पत्नी शिवकुमारी ने अपनी तीन माह की बच्ची गीता को टीका लगवाया था। बच्ची को अस्पताल ले जाया जाता, इसके पहले ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना सीएमओ को दी गई तो बाबागंज पीएचसी अधीक्षक डॉ.राजीव त्रिपाठी ने एक टीम का गठन कर गांव भेजा।
विज्ञापन


 टीम ने बच्ची की जांच करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही। इस पर परिजनों ने मना कर दिया। टीम ने पूरी जांच से चिकित्साधीक्षक को अवगत कराया। इस पर चिकित्साधीक्षक ने इसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट भारत सरकार को देते हुए वैक्सीन का सैंपल सुरक्षित रख लिया था। इसी मामले में सोमवार को सीएमओ वीके पांडेय सुंदरलाल के घर पहुंचे और परिजनों से बात की। इसके अलावा उन्होंने एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा से भी बात की। उन्होंने डॉ.यूके पांडेय को वैक्सीन, सीरींज को जांच के लिए भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें