केंद्र सरकार गरीबों व नौजवानों के हित में काम कर रही है। पूर्व में कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के कारण आज देश में बेरोजगारों की फौज खड़ी है। वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में विकास दर 10 प्रतिशत थी। कांग्रेस के समय में यह 4 से 2 प्रतिशत हुई। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथग्रहण के बाद आज तक सिर्फ देश के बारे में सोचा। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्याक्ष व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने शनिवार को मानिकपुर में किसानों, व्यापारियों व युवाओं के बीच कहीं।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनानुसार गांव में चौपाल लगाकर उनके साथ रात में समय भी बिताना है। कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण देकर 50 प्रतिशत लोगों को नौकरी दी जाएगी। बचने वाले लोगों को मुद्रा लोन देकर रोजगार दिया जाएगा। केंद्र सरकार बीपीएल परिवारों को मुक्त में विद्युत कनेक्शन व गैस दे रही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर मां भारती के सपूत थे। किसी पार्टी की विरासत नहीं थे। इसके पूर्व शहावपुर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान त्रिभुवननाथ मिश्र, लल्लूराम भारती, ठाकुर प्रकाश सिंह, सरोज त्रिपाठी, नागेंद्र शुक्ल, प्रियांचल शुक्ल, बंशीलाल निर्मल, कमलेश सोनकर, जय कुमार सोनकर, सुशील, गया प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।