फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए में चयन होने पर किया सम्मान

Fri, 29 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव का युवक राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में हुआ तो ग्रामीणों में खुशी छा गई। इसके लिए ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन युवक को सम्मानित किया। क्षेत्र के मद्दू का पुरवा पीथीपुर गांव निवासी मुंशीलाल यादव के पुत्र रवि यादव राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयनित हुआ है। इसमें गांव के प्रधान लालजी व ज्ञानोदय विद्यालय के प्रबंधक माता प्रसाद यादव ने रवि को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकैलाश यादव ने की।  माता प्रसाद यादव ने भी रवि को समानित करते हुए उसे जनपद का गौरव बताया। इस दौरान मुंशीलाल यादव, बैजनाथ यादव, लल्लू, रामबाबू, अतुल सिंह, दुर्गेश कुमार, रामऔतार, कैलाश अग्रहरि, भोले शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें