फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि होंगे राजाभैया

Mon, 25 Jan 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में होने वाले भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्टांप पंजीयन, न्यायालय शुल्क एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री राजाभैया होंगे। सुबह 9.30 बजे होने वाले कार्यक्रम में वह परेड की सलामी लेंगे। इसके लिए सप्ताह भर से पुलिस लाइन में तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने जनपद वासियों को 67वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि अमर शहीदों, सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बदौलत हमें जो स्वतंत्रता मिली है और स्वदेशी संविधान की मर्यादाओं में रहकर देश ने विभिन्न क्षेत्रों में जो प्रगति की है, हम सभी को उस पर गर्व है।

गणतंत्र दिवस मनाने के लिए विद्यालयों, कार्यालयों समेत तमाम स्थानों पर सोमवार की शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गईं। साफ-सफाई के साथ रंग-बिरंगे कागज व फूलों-पत्तियों से विद्यालय, कार्यालय भवनों को को सजाया गया। वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर सजी दुकानों पर  तिरंगे झंडे की खरीदारी के लिए लोग उमड़े रहे। इस दौरान उत्साहित छात्र-छात्राओं ने तिरंगे रंग से बने विभिन्न तरह के सामान की दुकानों से खरीदारी की। जिसमें टोपी, रबर बैंड, झंडे आदि सामान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें