फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक : डीएम

Mon, 25 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह ने कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना आवश्यक है। उन्होंने महिला मतदाताओं को बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना प्रत्येक नागरिक का राजनैतिक अधिकार है। वह सोमवार को अफीम कोठी में मतदाता जागरूकता शिविर को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नेहरु युवा केेंद्र के बैनर तले सोमवार को अफीम कोठी में हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों के महिला मतदाताओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का स्वयंसेवी संस्थाओं का आह्वान किया। उन्होंने युवा मतदाताओं को बगैर किसी लालच के मतदान करने का संकल्प दिलाया। एडीएम पुनीत शुक्ला ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती मतदाताओं की जागरूकता पर निर्भर है।

 नेहरू युवा केंद्र के मतदाता जागरूकता पर कराई गई प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को डीएम ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में अभिषेक, नम्रता, आशीष, राकेश, प्रर्मिला, आयुष, सीमा, अतुलदीप, सचिन कुमार, कुमुद, सतीश कुमार आदि शामिल रहे। कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा एसडीएम सदर जेपी मिश्र, जेएन शर्मा, समरबहादुर सिंह, प्रमोद प्रियदर्शी, समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें