फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के ध्वस्तीकरण की नए सिरे होगी कार्रवाई

Sun, 24 Jan 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज स्थित होटल गोयल रेजीडेंसी के ध्वस्तीकरण की नए सिरे से कवायद तेज हो गई है। पुरानी रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कोतवाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारियों की सूची के साथ मजिस्ट्रेट को अपनी रिपोर्ट भेजने की तैयारी कर चुकी है। ताकि जर्जर हो चुके होटल को ध्वस्त कराया जा सके।
विज्ञापन


होटल गोयल रेजीडेंसी में 19 जून 2015 को दस लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग झुलस गए थे। लोगों के आक्रोश को देखते हुए होटल को पुलिस की निगरानी में अधिकारियों ने रखा। बाद मेें ताला बंद करा दिया गया। खास बात यह देखने को मिली कि हादसे के बाद तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर जेपी मिश्रा ने नगर पालिका, फायरब्रिगेड समेत अन्य अधिकारियों को साथ लेकर शहर के तमाम होटल, लाज समेत अन्य संस्थानों की जांच करते हुए अधिकांश को अमानक करार दिया। सभी के संचालन को मानव जीवन के लिए खतरा बताया गया था। इस आदेश पर अमल आज तक नहीं हो सका।

इधर होटल गोयल रेजीडेंसी में एक सप्ताह से रंगरोगन का कार्य हो रहा है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी निभाने पहुंची तो होटल संचालन से जुड़े लोगों ने बताया कि मजिस्ट्रेट ने अनुमति दे रखी है। इसके बाद पुलिस लौट गई। होटल को लेकर पुलिस और प्रशासन में रार ठनी हुई है। नगर कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि होटल के ध्वस्तीकरण कराने के लिए नए सिरे से पुलिस कवायद कर रही है। इसके लिए एक रिपोर्ट एसडीएम सदर को भेजी जा रही है। वे कार्रवाई के लिए टीम गठित कर तिथि तय करें। पुलिस अपना काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें