फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान खंगाल ले गए चोर

Tue, 05 Jan 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान व नगदी पार कर दी। जानकारी मिलने पर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन के बाद लौट गई।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भैया निवासी संतोष तिवारी ने अपना मकान शक्तिनगर पूरे ईश्वरनाथ में बना रखा है। वह इलाहाबाद बैंक में सुरक्षाकर्मी है। पिता के देहांत के बाद मंगलवार को उनका श्राद्ध था। इसके सिलसिले में पूरा परिवार मकान में ताला बंद कर अपने पैतृक घर चला गया था। सोमवार की रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख के जेवरात, नौ हजार नगद व कीमती सामान पार कर दिया।

 मंगलवार की सुबह किसी काम के सिलसिले में संतोष आया तो उसके होश उड़ गए। देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। सामान अस्त-व्यस्त नजर आया। मकान में चोरी देख आसपास के लोगों को खबर दी। वहां मोहल्ले के लोगों का मजमा लग गया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। संतोष से बातचीत के बाद लोगों से जानकारी लेकर पुलिस लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें