फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों, स्टेशन की खाक छानती रही पुलिस

Mon, 04 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कंधई में पकड़े गए शातिर बदमाश को लेकर रातभर पुलिस शहर की खाक छानती रही। सीओ पट्टी की अगुवाई में पुलिस होटल से लेकर स्टेशन तक छानबीन करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर निवासी अनुसुइया की चेन छीनकर रविवार की रात दो बाइक बदमाश भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने बनी तेरहमील के पास से एक बदमाश को दबोच लिया। उसे कर्रा करने के बाद पुलिस उसके साथी की तलाश में निकल पड़ी। पकड़ा गया शातिर बदमाश हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है।

पहले तो उसने शहर के एक होटल में रुकने की बात पुलिस को बताई। पुलिस जब भंगवाचुंगी पुलिस चौकी पहुंची तो वह स्टेशन पर रुकने की बात बताने लगा। मामले की जानकारी होते ही सीओ पट्टी भी पुलिस चौकी पर पहुंचे। वहीं क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम भी पहुंच गई। इसके बाद रातभर संदिग्ध स्थानों पर पुलिस की दबिश पड़ने लगी। होटल, ढाबों के साथ ही स्टेशन पर भी फरार बदमाश को दबोचने के प्रयास में पुलिस लगी रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उसके पास से मिले एक संदिग्ध मोबाइल नंबर को लेकर स्वाट टीम काल डिटेल निकालने के बाद दूसरे बदमाशों तक पहुंचने के लिए हाथ पैर मार रही है। एसओ सुरेश सैनी ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस टीम लगी है। फरार बदमाश का नाम महेश बताया जा रहा है।
विज्ञापन


चेन स्नेचिंग कर भाग रहे हरियाणा के बदमाश को पुलिस ने कर्रा किया तो उसने कई राज उगले। उसने बताया कि फरार होने वाला बदमाश प्रतापगढ़ का ही रहने वाला है। वह उसे स्टेशन पर मिला था। दिन भर बाइक चलाने के एवज में उसे सात सौ रुपये देता था। वह क्या करता था। इससे वह अंजान है। हालांकि पुलिस को उसके पास से चाभी के गुच्छे मिले हैं।

शातिर बदमाशों की तलाश में कोतवाली पुलिस ने भुपियामऊ इलाके में ताबड़तोड़ दबिश दी। इससे हड़कंप मचा रहा। पुलिस के निशाने पर पल्सर सवार बदमाश रहे।
नगर कोतवाल हरपाल सिंह की अगुवाई में रविवार की देर रात शुरू हुई धर पकड़ से हड़कंप मचा रहा। सोमवार को भंगवाचुंगी चौकी प्रभारी एसएम कासिम, भुपियामऊ चौकी प्रभारी अमित सिंह दलबल के साथ फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी करते रहे। सरायसागर, सराय बहेलिया, कुसमी, भुपियामऊ, बड़नपुर में संदिग्ध लोगों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी रहीं। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। शहर में लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को दबोचने के लिए उनके रिश्तेदारी में भी पुलिस टीमें रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें