फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को अगवा कर किया दुराचार

Mon, 04 Jan 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 रात में महिला का अपहरण कर उसके साथ दुराचार किया गया। रात में ही परिजनों को जानकारी हुई तो वह ग्रामीणों के साथ उसकी खोज करने निकले। इस पर गांव के ही एक युवक के घर से महिला बरामद हो गई। सुबह घर पहुंचने पर उसके पति को जानकारी हुई तो उसने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के एक युवक बारात में खाना बनाने का काम करता है। वह रविवार की रात कहीं खाना बनाने गया था। इस दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर पहुंचा। उसकी पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसका मुंह दबाकर उसे अपने घर उठा लाया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ दुराचार किया।

 उधर महिला के सास ससुर को कुछ आहट होने के बाद काफी देर बहू नहीं दिखाई दी तो वह गांव के लोगों के साथ उसकी खोज करने निकले। इस पर थोड़ी देर में गांव के ही युवक के घर से महिला बरामद हो गई। सुबह घटना की जानकारी पति को हुई तो उसने थाने में तहरीर दे दी। एसओ पुष्कर प्रताप सिंह का कहना है कि घटना संदिग्ध है। पीड़ित अपनी पत्नी को ले आए तो उसका मेडिकल कराया जाए। इसके बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें