फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध कोल्ड स्टोरेज में आग

Sun, 21 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्हा में आग लगने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। होटल गोयल रेजीडेंसी और पंजाबी मार्र्केट के बाद रविवार को इलाहाबाद-फैजाबाद रोड पर जोगापुर स्थित अवध कोल्ड स्टोरेज में आग लग गई। इसमें आपरेटर झुलस गया। आग लगने के बाद भीतर काम कर रहे मजदूर वहां से भाग निकले। अफरातफरी के बीच किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


जोगापुर स्थित अवध कोल्ड स्टोरेज के धर्मेंद्र अग्रवाल समेत चार लोग मालिक हैं। रविवार को कोल्ड स्टोरेज में 60 से अधिक मजदूर हर दिन की तरह काम कर रहे थे। सुबह करीब 8.10 बजे बिजली सप्लाई आई। इस दौरान शार्ट सर्किट से कोल्ड स्टोरेज की मशीन में आग लग गई। आग की लौ देख भीतर काम कर रहे पुरुष और महिला मजदूर बदहवास होकर बाहर की ओर भागीं। उनकी चीखपुकार से वहां हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए इलेक्ट्रीशियन भागदौड़ करने लगे। फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। कोल्ड स्टोरेज आपरेटर शिव बहादुर निवासी डगैता आग बुझाने के लिए बिजली सप्लाई का केबल काटने लगा। इस दौरान वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। दूसरे लोगों ने सप्लाई कटने के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कोल्ड स्टोरेज में धुआं भर गया था। अपनी जान बचाने के लिए कई मजदूर भीतर बने रैक से नीचे कूद पड़े। आपरेटर शिव बहादुर को जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाज के लिए इलाहाबाद भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें