फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में नए बिजली घर का तोहफा

Tue, 29 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल में जिले को 220 केवी क्षमता वाले नए बिजलीघर का तोहफा मिलने जा रहा है। जिले का बहुप्रतीक्षित 220 केवी भुपियामऊ उपकेंद्र 30 दिसंबर को चालू हो जाएगा। उपकेंद्र के चालू होेने से जिले में काफी हद तक बिजली संकट दूर हो जाएगा। शहर से लेकर गांव को अब पहले से अधिक बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


अभी तक भुपियामऊ के 132 केवी क्षमता वाले बिजली घर से शहर और गांव की आपूर्ति की जाती थी। नए 220 केवी के बिजलीघर की शुरुआत दो साल पहले भुपियामऊ में की गई थी। मगर इस पर लाइन खींचकर 220 केवी का लोड नहीं दिया गया था। इसके अलावा लाइन खींचने में बिजली विभाग को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ा था। जिनके खेतों से लाइन गुजरी थी, अधिकारियों को वहां के ग्रामीणाें का भारी आक्रोश भी झेलना पड़ा था। कुछ दिन पहले जब 220 केवी की लाइन खींची जा रही थी तो कुछ उपद्रवी तत्व बवाल करने पर आमादा थे।

मगर प्रशासन की सख्ती के चलते ऐसा नहीं हो पाया था। पुलिस की मौजूदगी में लाइन खींचकर बिजली घर पर 220 केवी का लोड दे दिया गया। इसके पहले 132 केवी से आपूर्ति करनी पड़ रही थी। डिमांड अधिक होने की वजह से लोगों को बिजली कम मिल पाती थी। आपूर्ति के लिए फूलपुर, झूंसी और सुल्तानपुर की लाइन पर निर्भर रहना पड़ता था। मगर 220 केवी भुपियामऊ बिजली घर के चालू होने से बिजली का संकट नहीं रहेगा। इस बारे एक्सईएन पारेषण भुपियामऊ विजेंद्र सिंह ने बताया कि भुपियामऊ का 220 केवी का बिजली घर 30 दिसंबर को चालू कर दिया जाएगा। यह जिले की सबसे बड़ी उपलब्धि है। यह जिले का पहला 220 केवी बिजली घर है। इसके चालू हो जाने से जिले में बिजली का संकट नहीं रहेगा। पहले से अधिक और बेहतर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें