फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेक्षक की गाड़ी से टकराई चुनाव की बस

Fri, 27 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी से लौट रही रोडवेज बस प्रेक्षक की गाड़ी से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्रेक्षक और पुलिसकर्मियों ने चालक की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह जख्मी हो गया। विभाग में इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

लालगंज डिपो की बस चुनाव ड्यूटी में लगी थी।

शुक्रवार को बस मुख्यालय से होमगार्डों को लेकर पट्टी गई थी। यहां से छोड़कर लौट रही थी। नगर कोतवाली के सदरमोड़ के पास प्रेक्षक की गाड़ी से रोडवेज का पीछे का हिस्सा टकरा गया। इसके बाद प्रेक्षक के साथ रहे वर्दीधारियों ने बस को ओवरटेक करके रोक लिया। प्रेक्षक के पहुंचने के बाद बस में घुसकर चालक की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे वह जख्मी हो गया। चालक ने डिपो पहुंचकर इसकी जानकारी विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों के साथ अपने साथियों को दी। इससे रोडवेज चालकों में रोष है। एआरएम रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक और पुलिस विभाग के कर्मचारियाें ने घटना की जानकारी दी है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें