फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक नहीं रोकी तो मुकदमा दर्ज करेगी पुलिस

Sat, 21 Nov 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप बाइक से चलते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए। चेकिंग के दौरान चौराहों या मोड़ पर पुलिस को चकमा देकर भागना भारी पड़ सकता है। बाइक नहीं रोकने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी और जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। जिले में धारा 144 लागू होने के बाद अपराध और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डीएम ने पुलिस को यह निर्देश दिया है। बेल्हा में लगातार बढ़ रहे अपराध को रोकने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। आए दिन बदमाश लूट, हत्या, छिनैती, चोरी, राहजनी जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ज्यादातर घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश भाग निकले। एक-दो मामलों में ही पुलिस सही आरोपियों को पकड़ सकी है। इससे जिले में काननू व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई है कि वारदातों को अंजाम देने में बदमाश बाइक का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। जितनी भी लूट-छिनैती और हत्या की घटनाएं हुई,तकरीबन सभी में बदमाश बाइक से आए और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से फरार हो गए। अधिवक्ता इंद्रमणि शुक्ला की हत्या भी बाइक सवार बदमाशों ने ही की थी। अभी तीन दिन पहले भी होटल वैष्णवी में बदमाशों ने इंस्पेक्टर अनिल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद हमलावर बाइक से ही फरार हुए थे।

 ज्यादातर वारदातों में बदमाश नई और पावर बाइक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे घटना के बाद पुलिस भी उनका पीछा नहीं कर पाती है। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद जिलाधिकारी ने ऐसे अपराधियों पर अंकुश पाने के लिए एसपी को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। चेकिंग के दौरान भागने पर पुलिस बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगी। उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। पुलिस को इससे कोई मतलब नहीं होगा कि बाइक सवार आपराधिक छवि का व्यक्ति है या आम आदमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें