फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

Sat, 14 Nov 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के पड़ाव वार्ड स्थित पानी टंकी की मोटर अभी तक नहीं बन सकी है। एक सप्ताह से खराब मोटर की वजह से जलापूर्ति ठप है। लोगों को त्योहार में भी पानी नसीब नहीं हो रहा है। नगरपालिका के जिम्मेदार लोग लापरवाह बने हुए हैं। पड़ाव वार्ड में लगी पानी टंकी की मोटर एक  सप्ताह पूर्व फुंक गई थी। जिसे अभी तक सही नहीं किया जा सका है। इसकी शिकायत लोगों ने नगरपालिका के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


पानी की टंकी से अजीत नगर, पड़ाव वार्ड, पुरानी आबकारी, सदर बाजार, तेलिया चौराहा, भैरोपुर समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति की जाती है। मोटर जल जाने से लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। यहां तक की दीपावली, भैयादूज त्योहार पर भी लोग पानी की तलाश के लिए इधर-उधर भटकते रहे। इसके बावजूद लापरवाह नगरपालिका के कर्मचारी व अधिकारी अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की टंकी नपा अध्यक्ष के मोहल्ले में स्थित है। उसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें