फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलम दवात की पूजा में उमड़े कायस्थ

Sat, 14 Nov 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के जेल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कलम-दवात की पूजा के लिए कायस्थ समाज के लोग उमड़ पड़े। हवन-पूजन के बाद प्रतिभा सम्मान और सांस्कृति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार से सुबह से ही समाज के लोग मंदिर की साज सज्जा में जुटे रहे। शाम को भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन किया गया। समाज के लोगों ने सामूहिक रुप से हवन किया। भगवान चित्रगुप्त की भक्तिभाव से मंगल आरती गायी। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजन के बाद प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें समाज के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक व परास्नातक में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के बाद समाज के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. राजेश श्रीवास्तव, संतोष खरे, अशोक श्रीवास्तव, विपिन बिहारी, शिवशंकर खरे, श्वेता खरे आदि मौजूद रहे।
 जिला अस्पताल के समीप स्थित गोपाल मंदिर में शुक्रवार को अन्नकूट व गोवर्धन पूजा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण का विधि विधान से पूजन किया गया। उसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश पांडेय, कुसुम त्रिपाठी, रवि अग्रवाल, सुधीर पांडेय, कृष्णकुमार त्रिपाठी, संजय खंडेलवाल, रवींद्र, कमलेश अग्रवाल, सुनील सिंह, राजकुमार, हेमंतनंदन ओझा, दीपक, रश्मि, अल्का आदि मौजूद रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें