फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग लाइनमैन ने कुएं में कूद दी जान

Wed, 14 Oct 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू इलाके में बुधवार दोपहर एक प्राइवेट लाइनमैन ने कुएं में कू दकर जान दे दी। वह काफी दिनों से बीमार चल रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी अशोक कुमार (36) पुत्र गनपति प्राइवेट लाइनमैन था। वह अंतू बाजार समेत आसपास के गांवों में बिजली की मरम्मत कर परिवार का खर्च चलाता था। चार माह पहले उसे छय रोग हो गया।
विज्ञापन


 वह इलाज करा रहा था, मगर उसका स्वास्थ्य नहीं ठीक हो रहा था। इससे वह काफी परेशान रहता था। बुधवार दोपहर वह दरवाजे के सामने बने कुएं में कूद गया। कुएं के अंदर से आवाज सुनकर घरवालों के साथ ही आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह से उसे बाहर निकाला गया। ग्रामीण उसे स्थानीय चिकित्सकों के पास लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। किसी ने घटना की जानकारी अंतू पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें