फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने किया बंद का ऐलान

Sun, 13 Sep 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट से प्राथमिक शिक्षक का समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्रों ने सोमवार को बेल्हा बंद रखने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को कंपनीबाग में जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उच्च न्यायालय के फैसले को चर्चा की गई।
विज्ञापन


फिर से उच्चतम न्यायालय में अपील करने की रणनीत बनाई गई। शुक्ल ने कहा कि अभी शिक्षामित्र हार नहीं मानेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के समस्त प्राथमिक विद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। शुक्ल ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल से तालाबंदी में सहयोग की मांग की है। बैठक में प्रदीप पांडेय, पंचमलाल पटेल, श्रीकांत त्रिपाठी, कंचन यादव, अनीश अहमद, महादेवी, राजेश मिश्र, दीपक मिश्र, शिवकुमार पटेल, पूनम श्रीवास्तव, श्रीकांत त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें