फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: बेटे के हादसे की खबर सुन मां को हार्टअटैक, मौत

Wed, 19 Jun 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
दिल का दौरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हादसे में बेटे के घायल होने की खबर सुन मां को दिल का दौरा पड़ गया। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के आमामऊ गांव निवासी धर्मेंद्र सरोज (20) पुत्र रामखेलावन मंगलवार को किसी काम से कुंडा जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते मे उसकी बाइक के सामने सुअर आ गई। इससे टकराकर धर्मेंद्र गिर पड़ा और उसे मामूली चोटें आईं। आसपास के लोगों की मदद से उसे कुंडा सीएचसी पहुंचाया गया। इसके बाद उसके घर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल भागे।

वहीं एक्सीडेंट की खबर मिलते ही धर्मेंद्र की मां तेरसा देवी (60) को दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें भी लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मां की मौत से घायल धर्मेंद्र भी बदहवास हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें