फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: कोरोना से जंग जीतने के बाद जिंदगी से हारा व्यापारी

Tue, 11 Aug 2020 11:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
 कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद घर लौटे व्यापारी की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी मनोज (30) की बाजार में ही जनरल स्टोर की दुकान है। करीब पंद्रह दिन पहले वह कोरोना की गिरफ्त में आया था। उपचार के बाद उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। एक सप्ताह के भीतर वह घर आ गया था। कोरोना की गिरफ्त में आने के बाद वह परेशान हो गया था।

अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए लेकर डाक्टर के पास पहुंचे। डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी घर पहुंच गए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग उसकी मौत से बेखबर है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि निगेटिव होने के बाद उसे घर भेजा गया था। बाद में उसे सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उपचार के लिए प्रयागराज भेजा गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें