फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Doctor Case : प्रतापगढ़ में जूनियर डॉक्टर्स ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राचार्य के समझाने पर लौटे काम पर

सार

कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने बुधवार को कम ठप कर हड़ताल शुरू कर दिया। बाद में प्रिसिंपल के समझाने बुझाने पर सभी डॉक्टर कम पर लौट गए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में प्रदर्शन करते जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में डॉक्टर सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने मंगलवार सुबह महिला अस्पताल परिसर में विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। डॉक्टरों ने घटना की जांच सीबीआई से करते हुए जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव के समझाने पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर वापस अपने कार्य पर लौट गए। वहीं नाम न छापने की शर्त पर जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि प्राचार्य द्वारा दबाव बनाकर प्रदर्शन को खत्म कराया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य डॉक्टर सलिल श्रीवास्तव ने जूनियर्स डॉक्टर को काम पर लौटने की बात कही। आधे घंटे तक मेडिकल कॉलेज परिसर में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर झंडा और बैनर लेकर विरोध जताते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें