फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: प्रेमी युगल ने थाना परिसर में रचाई शादी

विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना स्थित मंदिर में प्रेमी युगल की शादी कराकर शगुन देता दरोगा। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में प्रेमी युगल के अड़े रहने पर परिजनों की रजामंदी के बीच थाना परिसर के मंदिर में ही उनकी शादी रचा दी गई। थानाध्यक्ष ने विवाह संपन्न होने पर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। आसपुर देवसरा इलाके के बैजलपुर गांव निवासी कंचन पुत्री कल्लूराम हरिजन और इसी क्षेत्र के केवटली गांव के राजेश हरिजन पुत्र दिनेश के बीच चार साल से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आपस में तकरार होने लगी। मामला बढ़ते देख प्रेमिका थाने पहुंच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने लड़के को बुलाया। दोनों को काफी देर तक समझाया। इस पर दोनों शादी के लिए रजामंद हो गए। शुक्रवार को ही देर शाम थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें