मासूम बालक की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत
- फोटो : प्रतापगढ़
मानधाता इलाके में मंगलवार को मासूम बालक की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया।
मानधाता के खरवाई निवासी बृजेंद्र सिंह की बेटी मोनिका का विवाह प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी निवासी सुरेश सिंह के साथ हुआ है। सुरेश परिवार के साथ मुंबई में रहता है। मोनिका इन दिनों अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई है। मंगलवार की देर शाम मोनिका का छोटा डेढ़ साल का बेटा हार्दिक घर के बाहर खेल रहा था।
घर के बाहर दरवाजे पर पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। खेलते-खेलते अचानक हार्दिक पानी की बाल्टी में सिर के बल गिर गया। उस समय घर के सदस्य भीतर थे। इसलिए किसी का ध्यान नहीं पड़ा। कुछ देर बाद लोग बाहर निकले तो नजारा देख दंग रह गए। हार्दिक का पैर बाल्टी में ऊपर की ओर था। उसकी सांसें थम चुकी थीं। यह देख परिजन बिलखने लगे।