फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: प्रेमी युगल को पकडने पर पुलिसकर्मियों से अभद्रता, एंटी रोमियो प्रभारी को सुनाई खरीखोटी

Mon, 16 Dec 2019 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कटरामेदनीगंज चौराहे पर एंटी रोमियों टीम को घेरे स्थानीय लोग। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
 कटरामेदनीगंज में दो प्रेमी युगल व पांच युवकों को एंटी रोमियो टीम ने दबोच लिया। युवकों को पकडने पर स्थानीय लोग हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। जिससे भयभीत एंटी रोमियो प्रभारी वाहन से नीचे नहीं उतर सकी।
विज्ञापन


युवकों को छोडने के बाद भी लोग पुलिस वाहन को घेरे रहे। सिटी चौकी के पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। एंटी रोमियो की टीम प्रेमी युगल को लेकर पुलिस लाइन लौट आई।

एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति रविवार को मनचलों की तलाश में शहर में निकली थी। वह कटरामेदनीगंज चौराहे पर पहुंच गईं। मां शीतला देवी मंदिर के करीब दो छात्राएं बैग लेकर अपने प्रेमी से बातचीत कर रहीं थी। शंका होने पर पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ करने लगे। रविवार को कालेज बंद होने के बाद भी दोनों छात्राएं घरवालों से झूठ बोलकर प्रेमी से मिलने आईं थीं।
विज्ञापन


यह बात सामने आने के बाद पुलिसकर्मी चारों को वाहन में बैठा लिए। इस बीच पांच युवक बिना नंबर वाली बाइक से पहुंचे। पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ करते हुए रोक लिए। अभी पुलिसकर्मी उनसे पूछताछ कर ही रहे थे कि स्थानीय लोग पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। लोग पुलिसकर्मियों व चालक से अभद्रता करने लगे। लोगों का रौद्र रूप देख एंटी रोमियो प्रभारी वाहन से नीचे नहीं उतरीं।

वाहन में पीछे बैठी महिला आरक्षी ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। करीब पंद्रह मिनट तक लोग पुलिस वाहन को घेरकर हंगामा करते रहे। सिटी चौकी के पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद लोगों की भीड़ हटने लगी। हालांकि इस बीच पांचों युवकों को छोड़ दिया गया था। एंटी रोमियो प्रभारी ने बताया कि मंदिर के पास मिली छात्राएं डेरवा इलाके की रहने वाली हैं।

युवक भी उसी इलाके के हैं। परिवार के लोगों से बहाना कर वे मंदिर में अपने प्रेमी से मिलने आईं थीं। परिवार के लोगों को बुलाया गया है। ताकि सभी को हिदायत देकर घर भेजा जा सके। जिन युवकों को लेकर लोग हंगामा कर रहे थे। वे बडनपुर के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें