फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : कुंडा में गुलशन पर हमले से भड़के सपाइयों ने पुलिस के सामने राजाभैया समर्थक को पीटा

Sun, 27 Feb 2022 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कुंडा विधानसभा के चुनाव में नामांकन के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। जिसके चलते प्रशासन ने मजबूत किलेबंदी की थी। रविवार को सुबह करीब 11 बजे मतदान के दौरान अभिकर्ता से मारपीट की सूचना पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव अपने काफिले के साथ रैयापुर मतदान केंद्र की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा विधानसभा से सपा के प्रत्याशी गुलशन यादव पर रविवार को पहाड़पुर बनोही मतदान केंद्र के पास अराजकतत्वों द्वारा किए गए हमले सपा समर्थक भड़क गए और उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में जनसत्ता दल के एक समर्थक की पिटाई कर दी।

विज्ञापन




इस दौरान गांव की तरफ से कुछ लोग मतदान केंद्र की तरफ दौड़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। रास्ते में मिलीं तीन बाइकें भी पुलिस ने तोड़ डालीं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।



कुंडा विधानसभा के चुनाव में नामांकन के बाद से ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। जिसके चलते प्रशासन ने मजबूत किलेबंदी की थी। रविवार को सुबह करीब 11 बजे मतदान के दौरान अभिकर्ता से मारपीट की सूचना पर सपा प्रत्याशी गुलशन यादव अपने काफिले के साथ रैयापुर मतदान केंद्र की तरफ जा रहे थे।

विज्ञापन

pratapgarh news : कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के वाहन पर किया गया पथराव। - फोटो : prayagraj
वाहनों को घेरकर किया गया पथराव
उनका आरोप है कि रास्ते में पहाड़पुर बनोही मतदान केंद्र से पहले ही करीब 50 की संख्या में जनसत्ता दल के समर्थकों ने उनके वाहनों को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। पथराव के चलते काफिले में शामिल तीन वाहनों के शीशे टूट गए। लोगों का उग्र रूप देख सपा प्रत्याशी किसी तरह वहां से भागकर पहाड़पुर मतदान केंद्र तक पहुंचे।



इसके बाद अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ करने लगे। वह सपा प्रत्याशी को अपने साथ लेकर रैयापुर मतदान केंद्र की ओर निकले। तभी सामने जनसत्ता दल का समर्थक ओमप्रकाश मिल गया।

pratapgarh news : कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के वाहन पर किया गया पथराव। - फोटो : pratapgarh
एजेंट की पिटाई से तनाव
उसे देखते ही गुलशन के समर्थकों ने गाड़ियां रोक दीं और पुलिस की मौजूदगी में ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट होते देख दूर खेतों में खड़े लोग मतदान केंद्र की तरफ दौड़े। बवाल बढ़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और सामने से आ रहे लोगों को दौड़ा लिया। पुलिस ने रास्ते में मिलीं तीन बाइकें भी क्षतिग्रस्त कर दीं।



इसके बाद सपा प्रत्याशी को पुलिस के सुरक्षा घेरे में रैयापुर ले जाया गया। सपा प्रत्याशी के अभिकर्ता राकेश कुमार ने राजाभैया व गोपाल केसरवानी पर वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने व मारपीट करने का आरोप लगाया। एएसपी पश्चिमी ने उसकी बातें सुनने के बाद पुलिसकर्मियों के साथ मेडिकल के लिए भेजा। सपा प्रत्याशी के एजेंट की पिटाई को लेकर तनाव व्याप्त हो गया।



बवाल की आशंका को देखते हुए पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाते हुए अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी रोहित मिश्रा ने बताया कि सपा प्रत्याशी के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव किया था। फायरिंग की बात गलत है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

pratapgarh news : कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के वाहन पर किया गया पथराव। - फोटो : pratapgarh
सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाए जाते रहे आरोप
सपा प्रत्याशी पर हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाने लगे। पहाड़पुर बनोही साहिबापुर के रहने वाले विजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि सपा प्रत्याशी गुलशन यादव समर्थकों के साथ उनके घर पहुंचे। गालीगलौज करते हुए कहा कि सपा के पक्ष में मतदान क्यों नहीं कर रहे हो। उनके साथ मारपीट की और धार्मिक ग्रंथ उठा ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें