धनबाद-फिरोजपुर स्पेशल ट्रेन का रूट फिर बदलने की उम्मीद है। रेलवे के सूत्रों की मानी जाए तो यह ट्रेन फिर पुराने रास्ते से होकर चलेगी। हालांकि स्टेशन अधीक्षक अभी इस तरह का कोई आदेश नहीं आने की बात कर रहे हैं।
छह महीने बाद प्रतापगढ़ के हिस्से में आई धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलज स्पेशल ट्रेन प्रतापगढ़ से छीनने वाली है। एकमात्र मिली इस गाड़ी को फिर से आयोध्या होकर चलाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले से होकर यह गाड़ी 13 सितंबर से चलना शुरू हुई। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक पत्र से संकेत मिले हैं कि रेलवे बोर्ड यह गाड़ी कुछ ही दिनों में फिर से अपने पुराने रूट वाराणसी-जौनपुर-अयोध्या से होकर चलाने जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन मिश्र ने बताया कि ट्रेन के रूट बदलने के बारे में रेलवे बोर्ड की ओर से कोई आदेश नहीं आया है।