फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: तीन बहनों समेत चार बच्चियों की डूबने से मौत, बकुलाही नदी से मिट्टी लेने गई थीं चारों

Thu, 22 May 2025 11:49 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

चूल्हे की मिट्टी लेने के लिए गईं चार बच्चियों की बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। इसमें तीन सगी बहने हैं, जबकि एक चचेरी बहन है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर तमाम पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोग जेसीबी से नदी की मिट्टी बेचने के लिए खोदवाई थी। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार को तीन सगी बहनों संग एक चचेरी बहन की बकुलाही नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब चारों बच्चियां घर में चूल्हा और दीवारों पर लेप लगाने के लिए नदी से मिट्टी निकालने गई थीं। घटना कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चेती सिंह का पुरवा गांव की है। खबर मिलते ही कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार व एडीएम आदित्य प्रजापति मौके पर पहुंचे। अफसरों ने मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


महेशगंज थाना क्षेत्र के डिहवा जलालपुर निवासी जीतलाल की बड़ी बेटी स्वाती (13), संध्या (11), चांदनी (06), अपने चाचा पृथ्वीपाल की बेटी प्रियांशी (07) व सृष्टि (06) के साथ घर से करीब सवा किमी दूर चेती सिंह का पुरवा से गुजरी बकुलाही नदी से चूल्हा बनाने व लेप लगाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं। ग्रामीणों के अनुसार मिट्टी निकालने के दौरान बच्चियां नदी में नहाने लगीं। तभी स्वाती गहरे पानी में डूबने लगीं। उसे बचाने की कोशिश में संध्या, चांदनी व प्रियांशी भी गहरे पानी में समा गईं। यह देख बाहर खड़ी सृष्टि भागकर नदी के पुल पर पहुंची और शोर मचाकर लोगों को घटना की जानकारी दी। राहगीरों के साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर डूबी बच्चियों को निकालने की कोशिश करने लगे।




कुंडा विधायक राजाभैया ने पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना। - फोटो : संवाद।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी की सांसें थम चुकी थी। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अजय सिंह के साथ महेशगंज थानाध्यक्ष व कुंडा कोतवाल अवन दीक्षित मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में एएसपी पश्चिमी संजय राय व सीओ सदर करिश्मा गुप्ता भी घटनास्थल पर पहुंचीं। तीन सगी बहनों समेत चचेरी बहन की मौत से पूरे गांव में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

हादसे में सकुशल बची लड़की से बातचीत करती पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कुछ लोगों ने मिट्टी बेचने के लिए जेसीबी से नदी की खुदाई करवाई थी। जिसके कारण कई जगह गड्ढे हो गए हैं। यही गड्ढे बच्चियों के लिए काल साबित हुए। इसको लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है। घटना की जानकारी मिलने पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया, बाबागंज विधायक विनोद सरोज भी पहुंचे। इस बीच पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, एडीएम आदित्य प्रजापति भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें