फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : 20 लाख रुपये की फिरौती के लिए दोस्तों ने छात्र को चाकू से गोदकर मार डाला

Mon, 27 Dec 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर के व्यापारी मदन केसरवानी का बेटा अंशू केसरवानी लालगंज स्थित सरस्वती डिग्री कालेज में बीए का छात्र था। शनिवार की शाम वह किसी काम से बाहर निकला था।
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन से गायब छात्र अंशू केसरवानी (17) की बीस लाख रुपये की फिरौती मांगने के लिए साथियों ने ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। सोमवार को उसका शव सुनसान मकान में मिला। मामले में पुलिस ने छात्र के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर के व्यापारी मदन केसरवानी का बेटा अंशू केसरवानी लालगंज स्थित सरस्वती डिग्री कालेज में बीए का छात्र था। शनिवार की शाम वह किसी काम से बाहर निकला था। मगर  वह घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। तीसरे दिन भी उसका पता न चलने पर आक्रोशित व्यापारियों ने लखनऊ-वारणसी राजमार्ग पर बाजार में ही जाम लगा दिया।

सीएम के दौरे के बीच हाईवे पर जाम की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन के होश उड़ गए। आनन-फानन में सीओ लालगंज राममूरत सोनकर उदयपुर समेत अन्य थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शाम तक की मोहलत मांगी, जिसके बाद आक्रोशित व्यापारियों ने जाम हटा लिया। घटनास्थल पर पहुंची स्वाट टीम ने अंशू के कुछ साथियों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वे टूट गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के ही टेढ़ुई मोड़ पर स्थित एक सुनसान मकान के भीतर से अंशू का शव बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी हैं अभी नाबालिग
उसके गले समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू से हमले के निशान मिले। पुलिस के अनुसार अंशू के दोस्त शनिवार को पार्टी के बहाने उसे अपने साथ सुनसान मकान में ले गए। साथियों की मंशा थी कि अंशू को बंधक बनाकर परिवार के लोगों से बीस लाख रुपये की डिमांड की जाएगी। मगर उसके विरोध करने पर साथियों ने उस पर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सीओ लालगंज राममूरत सोनकर ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी भी अभी नाबालिग हैं।

पीड़ित परिवार के बीच रहे हत्यारोपी
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली के सगरासुंदरपुर के व्यापारी मदन केसरवानी के बेटे अंशू केसरवानी की हत्या करने के एक आरोपी साथी ने शनिवार को पार्टी दी थी। मगर पार्टी तो बहाना था। असली मकसद अंशू को बंधक बनाकर परिवार के लोगों से बीस लाख रुपये की फिरौती वसूलना था। घटना के बाद हत्यारोपी साथी परिवार के बीच बराबर बने रहे। ताकि उन पर किसी को शक न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें