फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: अधेड़ का शव घर पर रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, हंगामा

विज्ञापन
Pratapgarh: family members uproar over arrest of accused by keeping dead body at home
विज्ञापन
मानधाता के पूरे खरगराय में ससुराल में रहने वाले सियाराम सरोज (50) की साथियों की पिटाई से हुई मौत से आक्रोशित परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक मदद की मांग को लेकर अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े रहे। 20 घंटे की मशक्कत के बाद मांगें पूरी करने के आश्वासन पर वह शव के अंतिम संस्कार केे लिए राजी हुए। जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। बवाल की आशंका को देखत हुए कई थानों की फोर्स तैनात रही। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह निवासी सियाराम सरोज मांधाता के पूरे खरगराय में अपनी ससुराल में रहकर आंवला तोड़वाने का ठेका लेता था। उसके बेटे अभिषेक के अनुसार 14 सितंबर को वह आंवला देखने गया था।
रात में घर लौटकर नहीं आया। उसकी तलाश की गई। मानधाता मोड़ के करीब स्थित शराब की दुकान के पास सियाराम कराहता मिला। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल के बाद लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन

इस बीच अभिषेक की सूचना पर पुलिस ने सहेरुआ के रहने वाले साथी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा भी दर्ज कर लिया था। सोमवार को सियाराम की मौत हो गई। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।
आक्रोशित ग्रामीण व परिजन आरोप लगाने लगे कि रुपये छीनने के बाद सियाराम को पीटा गया था। वह आरोपियों की गिरफ्तारी, परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, आवास व कृषि के लिए पट्टा दिया जाने की मांग करने लगे।
बवाल की आशंका को देखते हुए मंगलवार को नगर कोतवाली, रानीगंज, मानधाता की फोर्स के साथ सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी मौके पर डटे रहे। करीब तीन बजे एसडीएम रानीगंज राहुल यादव के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें