फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू हुआ विवाद

विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी के सामने सपाईयों को लठियाती पुलिस। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
मऊदारा ग्रामसभा के जिस विवाद में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव को गिरफ्तार किया गया है, दरअसल वह ग्रामसभा की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर शुरू हुआ। सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की मां शशिप्रभा मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव की प्रधान हैं। गांव के मोहम्मद शमीम को वर्ष 2016 में लिंक मार्ग के किनारे आवास के लिए एक बिस्वा जमीन का पट्टा दिया गया।
विज्ञापन

इसी जमीन पर शमीम ने मकान का निर्माण कर लिया है। मकान बनने के बाद भी उसकी कुछ जमीन बगल में छूटी है। इसके अलावा उसी के बगल में ग्रामसभा की नवीन परती है। उस खाली जमीन पर बुलाकीपुर गांव के अर्जुन और लवलेश कब्जा करने के साथ निर्माण कराने का प्रयास कर रहे थे। जिसके विरोध में शमीम ने एसडीएम कोर्ट में मुकदमा दायर कर रखा है।
विवाद को देखते हुए शमीम ने 10 सितंबर को लेखपाल को पैमाइश के लिए बुलाया था। शमीम का आरोप है कि अर्जुन और लवलेश लेखपाल के माप करने में बाधा पहुंचा रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव अपने लोगों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी के बाद मारपीट और गालीगलौज की घटना होने की बात कही जा रही है। इस मामले में अर्जुन की पत्नी गायत्री की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ मारपीट, बलवा, गालीगलौज, धमकाने सहित एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। उधर, शमीम ने भी शनिवार को थाने में अर्जुन और लवलेश के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था मामला
मानिकपुर थाना क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल होने लगा। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में मारपीट का पहले ऑडियो वायरल हुआ।
इसके साथ ही पीड़ित दलित महिला की तहरीर भी वायरल हुई। शुक्रवार की देर शाम छविनाथ यादव का वीडियो भी वायरल हो गया। इसमें वह गाड़ी से सुरक्षाकर्मियों के साथ उतरते दिख रहे हैं। इसके बाद वह मौके की तरफ बढ़ते हैं। इसमें जिलाध्यक्ष की मारने, भगाने और गालियों की आवाज भी सुनाई दे रही है। रात में इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुबह एक लड़के की पिस्टल के साथ फोटो वायरल हो गई। युवक उन लोगों का साथी बताया जा रहा है जो इस मामले को कथित रूप से तूल दे रहे थे।
जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की खबर पर थाने में जुटी समर्थकों की भीड़
सपा के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की गिरफ्तारी की खबर पर मानिकपुर थाने के पास भारी भीड़ जमा हो गई। इस पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई। सूचना पर एडिशनल एसपी और कुंडा सीओ भी पहुंच गए। इधर, दीवानी न्यायालय के बाहर भारी फोर्स मौजूद रही। सपाई दोपहर से ही जुटने लगे थे। इस मौके पर नगर पंचायत कुंडा के चेयरमैन पति गुलशन यादव, महावीर यादव, इरशाद सिद्दीकी, राम अवध काका, विजय यादव, वासिक खान, अनीस खान, हरीश शुक्ला, शांति सिंह, सद्दाम हुसैन, तबारक हुसैन, मनीष पाल, मुन्ना यादव, फारूक खान, विकास यादव,गौरव यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

पुलिस हिरासत में जिला न्यायालय पेशी पर लाये गये सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें