फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: सिविल सर्विसेज में बढ़ी बेल्हा की धमक, चार साल में निकले 60 से अधिक अफसर

विज्ञापन
Pratapgarh: Belha's threat in civil services increased, more than 60 officers turned out in four years
विज्ञापन
सिविल सर्विसेज में बेल्हा की दखल लगातार बढ़ रही है। कड़ी मेहनत, नए जोश व जुनून के साथ मेधावियों ने जिले को नई पहचान दिलाई है। चार साल के भीतर आईएएस, पीसीएस और पीसीएसजे की परीक्षा में 60 से भी अधिक होनहारों ने सफलता अर्जित कर नया इतिहास रचा है।
विज्ञापन

आईएएस की परीक्षा में 2016 में लक्ष्मणपुर निवासी अनिल प्रकाश मिश्रा के चारों बच्चों ने सफलता अर्जित कर जिले का मान बढ़ाया था। उनके बेटे योगेश मिश्रा, लोकेश, पुत्री माधवी मिश्रा आईएएस और दूसरी बेटी क्षमा मिश्रा आईपीएस बनी थीं। 2015 पीसीएस परीक्षा में रानीगंज के मंगलेश दूबे ने यूपी में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। पीसीएस 2016 की परीक्षा में जिले के 19 होनहारों ने सफलता अर्जित की थी।
लालगंज तहसील के असरही पड़किया रामगढ़ रैला निवासी विनोद पांडेय ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। शहर के चिलबिला निवासी शशिभाल त्रिपाठी की पुत्री मनालीचंद्रा ने पीसीएस परीक्षा 2016 में सफलता अर्जित की थी। उन्हें एक्साइज इंस्पेक्टर का पद मिला था।
विज्ञापन

मीराभवन के युवराज सिंह ने 16वां स्थान हासिल किया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी दिव्या ओझा, रानीगंज ब्लाक के मंसाराम का पुरवा निवासी पत्रकार श्यामलाल मिश्रा के पौत्र अजय मिश्र, लालगंज के मेढ़ावा निवासी अचलेश सिंह, कुंडा के सिद्धार्थ कृष्ण त्रिपाठी, पट्टी के बीबीपुर के सिद्धार्थ सिंह, पट्टी के ही उपाध्यायपुर निवासी चंद्रकात त्रिपाठी, ऊसीपुर के अनिरुद्ध यादव, रमईपुर दिशनी के शिवकुमार ओझा सहित 19 लोगों ने बाजी मारी थी।
पीसीएस 2017 की परीक्षा में शहर के मीराभवन की गुंजन सिंह का चयन डीएसपी के पद हुआ। पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी अनिल सिंह के पुत्र अमित सिंह का चयन डीएसपी के पद पर हुआ।
मांधाता के सराय देवराय निवासी रजनीश प्रताप सिंह ने भी सफलता अर्जित किया। बाबागंज ब्लाक के बल्लापुर गांव निवासी केके सिंह के पुत्र कुशाग्र सिंह ने पीसीएस की परीक्षा 2017 में दूसरी बार सफलता अर्जित की। वहीं कुंडा के किलहनापुर के अमित शुक्ला ने अच्छे रैंक पाकर एसडीएम का पद हासिल किया था। पट्टी के बीबीपुर गांव निवासी विवेक सिंह ने भी सफलता का परचम लहराया था। अब पीसीएस परीक्षा 2018 में भी जिले के होनहारों ने इतिहास रच दिया है। जिले के 20 से अधिक होनहारों ने सफलता अर्जित की है।
पीसीएसजे में भी बेल्हा के होनहारों ने बजाया डंका
न्यायिक सेवा (पीसीएसजे) में भी 2018 में बेल्हा के मेधावियों ने सफलता का परचम लहराया। कड़ी मेहनत व लगन से जिले के 12 मेधावियों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर कीर्तिमान गढ़ा। लालगंज के तहसील की रेखा विश्वकर्मा, शिखा सिंह, अनुकृति सिंह, चिलबिला की मनालीचंद्रा, रानीगंज की सोनल उपाध्याय व बाघराय के दिग्विजय सिंह यादव, मानिकपुर के प्रत्युष आनंद मिश्रा, अजगरा के अमरनाथ विश्वकर्मा ने सफलता अर्जित की। लालगंज के इदिलपुर निवासी रामदुलार की बेटी रेखा विश्वकर्मा ने पीसीएस जे की परीक्षा में 149 रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें