Pratapgarh News : राजीव पाल। फाइल फोटो
- फोटो : प्रतापगढ़
अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेलवे स्टेशन जगेशरगंज को दी गई सूचना जगेशरगंज रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पर रेलवे कर्मचारी का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई रेलवे कर्मी चिलबिला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करता था। सूचना पर पहुंची जीआरपी प्रतापगढ़ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव निवासी राजीव कुमार पाल (35) पुत्र शुभम पाल रेलवे में सिग्नल खलासी के पद पर चिलबिला रेलवे स्टेशन पर तैनात था। गुरुवार की सुबह उसकी लाश जगेशरगंज रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पर पूर्वी केबिन के पास रेलवे लाइन के बगल में मिली।