फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दस साल के बालक से शांतिभंग का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस साल के बालक से पुलिस को शांतिभंग का खतरा उत्पन्न हो गया है। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वैसे भी कटरागुलाब सिंह चौकी प्रभारी अपने कारनामों से अक्सर चर्चा में रहते हैं।
विज्ञापन

अक्सर विवादों में रहने वाले चौकी प्रभारी कटरा गुलाब सिंह हरिभजन गौतम फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अपनी ताकत एक बालक के ऊपर दिखाई है। जेठवारा के गौरा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर बन्ने खां व मजीद के बीच तनातनी चल रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के विवाद को शांत कराने के लिए पाबंदी की कार्रवाई की।
पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को पाबंद किया है। चौकी प्रभारी ने मजीद के परिवार के मुन्ना के दस साल के बेटे शकील को भी शांतिभंग में पाबंद कर दिया है। लोगों का आरोप है कि दूसरे पक्ष की शह पर पुलिस ने जानबूझकर दस साल के बालक को शांति भंग में पाबंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकील की उम्र पुलिस ने तीस साल दिखाई है। थानाध्यक्ष जेठवारा ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यदि ऐसा बात सामने आएगी तो देखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें