फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Crime : छप्पर में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, हत्यारों का सुराग लगाने में लगी पुलिस

Sat, 13 Jul 2024 01:32 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

हरिहरपुर गांव निवासी ललिता देवी (50) पत्नी रामकुमार पटेल घर के बाहर बने छप्पर में सो रही थी। देर रात धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में घर के बाहर छप्पर में सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ शव मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


हरिहरपुर गांव निवासी ललिता देवी (50) पत्नी रामकुमार पटेल घर के बाहर बने छप्पर में सो रही थी। देर रात धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। सुबह खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से पूछताछ की गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें