फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में पहुंचे आरा मशीन संचालक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
रानीगंज कोतवाली के लच्छीपुर में हमलावरों द्वारा कुल्हाड़ी से मारने पर घायल आरा मशीन संचालक। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर, गांव में तनाव देेख पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

घर छोड़कर भाग निकले आरोपी, पुलिस की पंचायत में नहीं बनी थी बात
रानीगंज। दो पक्षों के बीच हो रही पंचायत में पहुंचे आरा मशीन संचालक पर लोगों ने कुल्हाड़ी व फरसे से जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे आरा मशीन संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। घटना को लेकर इलाके में तनाव है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर निवासी विजय उपाध्याय (45) पुत्र रवींद्र उपाध्याय आरा मशीन संचालक है। गुरुवार की शाम गांव में ही शीतला प्रसाद व लालता प्रसाद पक्ष के बीच विवाद को लेकर पंचायत थी। जिसमे विजय को भी बुलाया गया था। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच पंचायत चलती रही। बात बढ़ने पर विजय ने एक पक्ष को लताड़ लगाते हुए धमकाया। लोगों का आरोप है कि विजय ने नंदलाल पक्ष के किसी व्यक्ति पर हाथ उठा दिया। जिसके बाद नंदलाल प्रजापति व मुकेश पासी समेत अन्य लोगों ने कुल्हाड़ी व फरसा लेकर विजय के ऊपर हमला बोल दिया। उसके पैर, हाथ व सिर पर कुल्हाड़ी व फरसे से प्रहार किया। जिसमें विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग दौड़े तो उसकी जान बची। गंभीर रूप से घायल विजय को लेकर परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। हालांकि तब तक आरोपी घर से भाग निकले थे। ग्रामीणों का कहना था कि सुबह भी पुलिस की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। सोमवार को फिर से दोनों पक्षों में बातचीत करने की बात तय हुई थी। इलाके में तनाव को देखते पुलिस अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें