फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की झांकी के बीच रंगारंग कार्यक्रम का आगाज

विज्ञापन
चिलबिला स्थित सेन्ट जेवियर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राधाकृष्ण बने बच्चे। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
प्रतापगढ़। शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल जोगापुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की। बच्चों ने मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया, मैया से बोले नन्दलाला और राधा तेरी चुनरी पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कलात्मक झांकियों की हर किसी ने सराहना की। प्रबंधक संजीव कुमार सिंह व सह प्रबंधक संतोष कुमार द्विवेदी व प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों के प्रयास को सराहा। संचालन मंजू मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विनोद कुमार पांडेय, वीवी सिंह, रेखा श्रीवास्तव, प्रीति सिंह, शिप्रा मिश्रा, सुनीता रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

राधा-कृष्ण की कलात्मक झांकी देख भावविभोर हुए लोग
प्रतापगढ़। शहर के अजीत नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीकष्णजन्मोत्सव को लेकर राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। इस दौरान नन्हे-मुन्ने द्वारा प्रस्तुति राधा-कृष्ण की कलात्मक झांकी देख सभी भावविभोर हो उठे।
कृष्ण के रूप में अथर्व, लक्ष्य पांडेय, आस्तिक भारती, अनंत सक्सेना, धर्मवीर भारती, लक्ष्य भारती और राधा के रूप में रिया पटवा, संस्कृति, संध्या, रिया सिंह, समीक्षा सिंह, स्नेहा मौर्या, आस्था मौर्या, रागिनी सोनी, अंशिका यादव ने झांकी प्रस्तुत कर मन मोह लिया। प्रबंधक संजीव आहूजा व अध्यक्ष रतनचंद्र जैन ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों मेें गजब की प्रतिभा है। इस अवसर पर माधुरी, कविता, अनुज, तनुज, श्रेया, राजदेव, मोहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें