फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीगंज। शनिवार को बाइक सवार लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचे, मगर तब तक हमलावर भाग निकले। घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर बाजार निवासी विनोद पांडेय की बाजार में ही पान की दुकान है। शनिवार को वह घर पर ही थे। दोपहर करीब एक बजे बाइक से दो युवक उनके घर पहुंचे। दोनों विनोद का दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने विनोद पर फायर झोंक दिया। गोली लगने से विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। विनोद को रानीगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें