फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को पुलिस चौकी लाने के बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित व चोर के बीच करा दिया समझौता, सेंध लगाकर हुई थी चोरी
विज्ञापन

पुआल में छिपाकर रखी गई थी गेहूं व धान की बोरियां
जेठवारा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह भले ही अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए मातहतों को निर्देश दे रहे हों लेकिन मातहत उनके आदेश को दरकिनार कर मनमानी पर उतारू हैं। कटरागुलाब सिंह चौकी प्रभारी ने राइस मिल में चोरी के आरोपी को चौकी पर उठाकर लाने के बाद छोड़ दिया। पुआल में छिपाकर रखी गेहूं व धान की बोरियां भी पीड़ित को लौटवाने का फरमान सुनाया। अफसरों को भनक तक नहीं लगी।
जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब सिंह के करीब लेहरा सरैया निवासी विपिन चंद्र ने राइस मिल खोल रखी है। 21 दिसंबर की रात चोर राइसमिल में सेंध लगाकर गेहूं व धान की बोरियां उठा ले गए। जो पांच कुंतल के करीब था। गल्ले से दो सौ रुपये भी चुरा ले गए। दूसरे दिन पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित के शंका जताने पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक को उठा लिया। उससे पूछताछ के बाद तीन युवकों को भी चौकी पर उठा लाई। मंगलवार को चारों से पूछताछ करने के बाद पीड़ित को भी पुलिस ने चौकी पर बुलवाया। पकड़े गए चोरी के आरोपी युवक की निशानदेही पर पुलिस न गांव में ही पुआल के नीचे छिपाई गई गेहूं व धान की बोरियां भी बरामद कर ली। जिसे लेकर कई घंटे तक चौकी में पंचायत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पीड़ित पर दबाव बनाकर व गांव का मामला होने की बात कहते हुए सुलह समझौता भी करा दिया। बाद में सभी को छोड़ भी दिया। जिसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा है। एसओ जेठवारा ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नही है। यदि चोरी के आरोपी को पकड़ा गया था तो उसके खिलाफ कार्रवाई करनी थी। फिलहाल मामले की जानकारी करने के बाद अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें