फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Crime : कुंडा में ग्राम प्रधान की गला रेतकर हत्या, कुछ दिन पहले महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप

Fri, 07 Jun 2024 08:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

करुणेश कुमार उर्फ मम्मन कुंडा कोतवाली इलाके के डिहवा जलालपुर गांव के प्रधान हैं। शुक्रवार को उनकी लाश औसान मंदिर के पास कार में बंद मिली। हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद शव को कार में ही बंद कर भाग निकले।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान करुणेश उर्फ मम्मन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के औसान देवी मंदिर के पास ग्राम प्रधान करुणेश कुमार उर्फ मम्मन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्या को कार में अंजाम दिया गया। हत्या करने के बाद आरोपी कार में प्रधान को बंद करके चले गए। काफी देर बाद लोगों ने जब कार का दरवाजा खोला तो प्रधान की खून से लथपथ लाश मिली। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
करुणेश कुमार उर्फ मम्मन कुंडा कोतवाली इलाके के डिहवा जलालपुर गांव के प्रधान हैं। शुक्रवार को उनकी लाश औसान मंदिर के पास कार में बंद मिली। हत्यारे घटना को अंजाम देने के बाद शव को कार में ही बंद कर भाग निकले। काफी देर तक कार लावारिस हालत में खड़ी रही। बाद में गांव के लोग जब कार के पास जाकर अंदर झांका तो प्रधान का रक्तरंजित शव पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को सीचएचसी भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

महिला ने लगाया था दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तारी के लिया दिया था धरना


गांव की एक महिला ने प्रधान करुणेश और उसके साथी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में कोर्ट में अपने साथ दुष्कर्म होने का बयान दिया। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह अधिकारियों के यहां गुहार लगा रही थी। इसको लेकर उसने वीडियो वायरल किया था और थाने में धरना भी दिया था। डिहवा जलालपुर के ग्राम प्रधान करुणेश भारती उर्फ मम्मन और पवन सरोज व दो अन्य के खिलाफ महिला ने छेड़खानी सहित मारपीट करने का मुकदमा लिखवाया था। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें