फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Loksabha : भितरघात और मतदाताओं से दूरी बनाने के कारण अपने ही घर में हार में गए संगमलाल

Wed, 05 Jun 2024 06:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

कटरामेदनीगंज न्याय पंचायत में ही भाजपा प्रत्याशी का घर है, नगर पंचायत में कुल 5868 मत थे, जिसमें से 3,512 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से संगमलाल गुप्ता को 1053 मत मिले और सपा प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल को 2075 मिले हैं।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ भाजपा प्रत्याशी संगमलाल व कौशाम्बी के विनोद सोनकर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भितरघात और मतदाताओं से दूरी बनाने के कारण भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को अपने ही घर में हार का सामना करना पड़ा। सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को 80,370 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल को 89,439 मत मिले हैं। इस प्रकार 9069 मतों से सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को हार मिली है। सदर विधानसभा ही नहीं, बल्कि भाजपा प्रत्याशी को अपने ही घर में हार में सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


कटरामेदनीगंज न्याय पंचायत में ही भाजपा प्रत्याशी का घर है, नगर पंचायत में कुल 5868 मत थे, जिसमें से 3,512 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें से संगमलाल गुप्ता को 1053 मत मिले और सपा प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल को 2075 मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी को मिली हार की वजह अपने के भितरघात और मतदाताओं से दूरी बनाना बताया जा रहा है।

क्या कहते हैं शहर के प्रबुध्द नागरिक 

सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार के पीछे और कुछ नहीं बल्कि शहरी मतदाताओं से दूरी बनाना है। मतदाता भाजपा के खिलाफ नहीं थे, बल्कि प्रत्याशी का अव्यहारिक होने और एक भी बार संपर्क करके वोट नहीं मांगने के कारण मतदाताओं ने अपना वोट देना उचित नहीं समझा। - शैलेंद्रनाथ मिश्र, बलीपुर

 

आपसी भितरघात और मतदाताओं से दूरी बनाने के कारण भाजपा प्रत्यशी को हार का सामना पड़ा। सही बात तो यह है कि भाजपा प्रत्याशी ने इस बार शहर के मतदाताओं से वोट ही नहीं मांगा। जिससे लोगों ने विरोध में मतदान किया। - डा,दयाराम मौर्य , अजीतनगर

 

शहर में बड़ी संख्या में व्यापारी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब कर दिए गए, इससे वह मतदान नहीं कर पाए। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बड़े -बड़े नेताओं की रैलियां कराते रहे, मगर वह मतदाताओं से संपर्क नहीं किए। जिससे मतदाताओं को इस बात का मलाल था कि मुझसे तो किसी ने वोट ही नहीं मांगा है।- राजेंद्र केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष, चौक

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल प्रतापगढ़ के नए सांसद

जनता ने इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ.एसपी सिंह पटेल को प्रतापगढ़ संसदीय सीट के लिए अपना सांसद चुन लिया है। उन्हें 4,41,932 मत मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता को 3,75,726 मतों से संतोष करना पड़ा। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी प्रथमेश मिश्र रहे, जिन्हें 80,144 मत मिले हैं। बसपा सहित सभी निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हो गईं।

प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर छठें चरण में 25 मई को हुए लोकसभा चुनाव के लिए महुली मंडी में मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। दो घंटे तक कोई परिणाम ही सामने नहीं आया। पहले राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता 493 मत से बढ़त बनाई, मगर दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल ने पांचों विधानसभा में बढ़त बनाई तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। भाजपा प्रत्याशी संगमलाल को 66,206 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

मतगणना समाप्त होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. एसपी सिंह पटेल को प्रमाणपत्र दिया। मतगणना स्थल से बाहर निकलते ही प्रतीक्षा कर रहे समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया।
प्रत्याशियों को मिले कुल मत
 
विज्ञापन

प्रत्याशी का नाम-----पार्टी का नाम--             मिले मत

शिव पाल सिंह पटेल-समाजवादी पार्टी--- 4,41,932

संगम लाल गुप्ता-भारतीय जनता पार्टी-- 3,75,726

प्रथमेश मिश्रा-बहुजन समाज पार्टी -- 80,144

अरूण कुमार पांडेय-हिन्दुस्तान समाज पार्टी- 4,991

ऋषि पटेल-अपना दल (कमेरावादी) -- 2429

गीता देवी-भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी--- 1594

जोखू-सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी---            971

दुर्गेश कुमार-राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी---- 1116

धर्मेंद्र तिवारी-लोग पार्टी----             993

महेश कुमार प्रजापति-समझदार पार्टी----1964

रामकुमार यादव- सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया ---1071

रामसिद्ध यादव-मानवतावादी समाज पार्टी-----1327

विजय सिंह-सनातन संस्कृति रक्षा दल----2459

शिवराम शर्मा-मौलिक अधिकार पार्टी----4711

सुनील चंद्र पाल-राष्ट्र उदय पार्टी---3340

संदीप सिंह-नेशनल जन दल---- 5286

अजीत प्रताप-निर्दलीय----2581

अमर सिंह ----निर्दलीय --4138

धनंजय-निर्दलीय----1623

ध्यान सिंह निर्दलीय--- 678

प्रमोद कुमार------ 674

मोहरम अली ------ 503

शिवपाल पटेल----------1030

शंकर सुमन तिवारी----------1129

श्रवण कुमार त्रिपाठी-------851

सुनील कुमार मिश्र--------- 1136
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें