फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छिपाएं नहीं पुरानी बीमारीः शुगर, ब्लड प्रेशर की समस्या है तो कोरोना की चपेट में आने के बाद तुरंत डाक्टरों को बताएं

विज्ञापन
pratapgarh corona news
विज्ञापन
-होम आइसोलेट व्यापारी को थी मधुमेह की बीमारी, नहीं दी थी जानकारी, चली गई जान
विज्ञापन

प्रतापगढ़। आप कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आने के बाद पहले से हुई बीमारी के बारे में स्वास्थ्य विभाग को पूरी जानकारी दें। यदि पहले किसी बीमारी से आप ग्रसित हैं और उसे छिपाते हैं तो आप की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। लिहाजा बीमारी छिपाने से बचें।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए सरकार ने संक्रमित लोगों को घरों में ही आइसोलेट करने की छूट दे दी। होम आइसोलेशन में संक्रमित लोगों को अपनी पुरानी बीमारी बताने के साथ ही हर दिन स्वास्थ्य के बारे में संबंधित डॉक्टर को सूचना देनी होती है। ताकि उनकी निगरानी हो सके।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरविंद श्रीवास्तव का दावा है कि होम आइसोलेट होने वाले संक्रमित मरीज अपनी बीमारी छिपा लेते हैं। जबकि सभी से बार-बार पूछताछ की जाती है। बीमारी छिपाने से उनका सही उपचार नहीं हो पाता। ऐसी दशा में संक्रमित लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

नगर के नया मालगोदाम रोड निवासी सीमेंट सरिया कारोबारी कोरोना संक्रमित मिला था। उसने अपनी मधुमेह की बीमारी छिपा ली थी। जिसके चलते उसके उपचार के दौरान मधुमेह से संबंधित दवाएं नहीं दी जा सकीं। संक्रमित लोगों को किसी भी हाल में बीमारी छिपाने की जरूरत नहीं है। बीमारी छिपाने से उनकी जिंदगी पर संकट आ सकता है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही भी देखने को मिल रही रही है। स्वास्थ्य विभाग भले ही संक्रमित लोगों के स्वास्थ्य की हर दिन जानकारी लेने का दावा करता हो, लेकिन हकीकत इससे इतर है। स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें