संग्रामगढ़ नेवढ़िया का युवक, लालगंज चंदापुर का युवक, गहरी प्रधान का बेटा और भतीजी, एसपी आफिस का एक दरोगा और तीन सिपाही, बाघराय कोर्राही में एक महिला, एक अधेड़ और एक बालक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मानधाता के दानपुर का एक रोडवेज कर्मचारी, पूरे सुखचैन पट़्टी का युवक और हीरागंज का एक युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मिले लोगों को कोविड अस्पताल के साथ होम आइसोलेट करने की तैयारी करता रहा।
टेस्टिंग के लिए राज्यों को पैसा देगा अमेरिका (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
सैनिटाइजेशन के साथ शुरू हई सैंपलिंग
डीएम के स्टेनो और पुलिस लाइन के सिपाही और दरोगा के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आननफानन में सीएमओ ने अन्य कर्मचारियों की सैंपलिंग शुरू करा दी। टीम भेजकर डीएम आवास और डीएम कैंप कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया। इसके बाद एसपी आफिस में सीओ और एएसपी सहित 200 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
सीएमओ आफिस में ड्रामा करता रहा संक्रमित
एक कोरोना संक्रमित बुधवार को सीएमओ कार्यालय पहुंच गया। कर्मचारी उसे बाहर बैठने के लिए कहते रहे, मगर वह किसी की नहीं सुन रहा था। विभाग के ही दो कर्मचारी उसे सीएमओ के चैंबर सहित अन्य कक्षों में घुमाते रहे। इससे अन्य कर्मचारियों में रोष है। सूचना पर सीएमओ पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर भाजपा नेता को एसआरएन प्रयागराज भेजा।