फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: दलित बस्ती में हुए बवाल में 32 लोगों पर केस

Sun, 24 Mar 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
 होली पर दलित बस्ती में हुए बवाल व तोडफ़ोड़ के मामले में 32 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के केस पंजीकृत किया गया है। सीओ के निर्देश पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के आमीशंकरपुर की दलित बस्ती पूरे शोभा सिंह में होली के दिन पड़ोसी गांव के युवकों ने जमकर तांडव मचाया था। तीन वाहनों में तोडफ़ोड़ के साथ ही घर में घुसकर ग्रामीणों का पीटा गया। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।

जिसके चलते पीड़ित अखिलेश कुमार सरोज के साथ ग्रामीणों ने सीओ रमेशचंद्र को घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ ने उदयपुर पुलिस को घटना की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन पीड़ित अखिलेश कुमार सरोज की तहरीर पर रेहुआ लालगंज के पूरे नेवली निवासी दीपक सिंह, तूफान सिंह, आशुतोष सिंह समेत सात नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ घर के घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़, बलवा व एससीएसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है।  हालांकि अभी तक एक भी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। जिससे दलित बस्ती में दहशत का माहौल है। 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया है। बवाल व मारपीट के शामिल लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रमेशचंद्र, सीओ, लालगंज।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें