फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में छप्पर में लगी आग, फूंकने का हल्ला

Sun, 24 Mar 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 युवक की हत्या के आरोपिपहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से अंतू के भुआलपुर में तनातनी का माहौल है।यों के परिवार के छप्पर में संदिग्ध दशा में आग लग गई। इस दौरान किसी ने फूंकने का हल्ला मचा दिया। इस पर लोग घर छोड़कर भागने लगे। 
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के भुआलपुर निवासी मनोज सिंह 3 मार्च को बाइक लेकर दोस्तों के संग घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों की सूचना पर 9 मार्च को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की। 15 मार्च की रात उसका शव लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ जंगल में मिला था।

मनोज के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही इमरान, इबरार, सलमान व इंतजार के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद से ही गांव में तनातनी है। शनिवार को आरोपियों के परिवार के ही ननकऊ के घर के बाहर छप्पर में संदिग्ध हालत में आग लग गई। कुछ लोगों का कहना था कि आग लगाई गई है। जिससे आरोपियों के परिजन भयभीत होकर घर में दुबक गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। सीओ सिटी अतुल शर्मा ने बताया कि छप्पर में आग अज्ञात कारणों से लगी है। छप्पर फूंकने की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस गांव में मौजूद है। हत्या की असलियत खंगाली जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें