फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: हाईवे पर आमने-सामने भिड़ीं कार, नौ घायल

Wed, 27 Mar 2019 11:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
हादसे में घायल लाेग - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर आमने-सामने दो कारों में भिड़ंत हो गई। जिससे नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। पांच लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बाघराय थाना क्षेत्र के चकवड़ निवासी पवन कुमार सिंह (24) पुत्र धीरेंद्र कुमार सिंह बुधवार को शहर आया था। वह कार से साथी अमित (25) पुत्र विजय सिंह निवासी शुकुलपुर के साथ लालगंज की ओर जा रहा था। उनके साथ कार में पिंटू सिंह (21) पुत्र राममूर्ति निवासी सगरासुंदरपुर भी था। कार लालगंज कोतवाली के लोनी नदी के पास उनकी गाड़ी सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

टक्कर के बाद दोनों कारें पलट गईं। दोनों कारों में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आनन-फानन में लोगों ने एंबुलेंस व दूसरे साधनों से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां सांगीपुर निवासी दीपिका (18) पुत्री गिरिजाशंकर, पूजा (18) पुत्री अशोक मोदनवाल, आशीष (25) , आकाश (22) पुत्र अशोक कुमार, अवधेश (18), दिनेश (20), पवन, अमित व पिंटू का प्राथमिक उपचार किया गया। डाक्टरों ने पांच लोगों की हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


अस्पताल में मची रही अफरातफरी
लोनी नदी के पास दो कारों की भिड़ंत में घायलों को लेकर लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल आ गए। घायलों की चीखपुकार से अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें