फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: हर्ष फायरिंग के दौरान किशोर को लगी गोली, ऑपरेशन कर निकाली गई गोली

Fri, 15 Apr 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव में बद्री प्रसाद के घर बृहस्पतिवार को तिलक था। समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान थाना क्षेत्र के सरैया प्रवेशपुर गांव निवासी विपिन शर्मा (17) पुत्र पन्नालाल की पीठ में गोली लग गई।
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव में बृहस्पतिवार रात तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक किशोर को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कुंडा सीएचसी ले गई, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां आपरेशन के बाद चिकित्सकों ने गोली निकाल दी। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन



हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव में बद्री प्रसाद के घर बृहस्पतिवार को तिलक था। समारोह के दौरान कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान थाना क्षेत्र के सरैया प्रवेशपुर गांव निवासी विपिन शर्मा (17) पुत्र पन्नालाल की पीठ में गोली लग गई। इसकी जानकारी होने के बाद भगदड़ मच गई। थोड़ी ही देर में कार्यक्रम स्थल खाली हो गया। सूचना पर पहुंचे हथिगवां इंस्पेक्टर ने किशोर को कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया।


चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया। गोली उसकी पीठ में लगकर पेट की तरफ आई थी। घटना की जानकारी होने पर सीओ व एडिशनल एसपी पश्चिमी रोहित मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।  उन्होंने बद्री प्रसाद के घर पहुंचकर जांच की। उधर, प्रयागराज में किशोर का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टरों ने गोली निकाल दी। अब उसकी हालत बेहतर बताई जा रही है। हथिगवां पुलिस ने बताया कि किशोर की हालत बेहतर है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें