pratapgarh news : मुख्यमंत्री के द्वारा भेजे गए आर्थिक सहायता का चेक शहीद की पत्नी को सौंपते सांसद संगमलाल गुप्ता।
- फोटो : प्रतापगढ़
शहीद के शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया वहां लोग शहीद की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें नम हो गईं। जिलाधिकारी डॉ नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र कुमार द्विवेदी शहीद के शव के साथ ही चल रहे थे। सांसद संगम लाल गुप्ता सदर, विधायक राजकुमार पाल, जिला अधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक सतपाल ने शहीद रितेश पाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ा कर अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की।