फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : 12 किमी दूर नहर में मिली सगी बहनों समेत चचेरी बहन का शव, परिवार में मची चीख पुकार

Sat, 07 Mar 2026 07:23 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़

सार

प्रयागराज शारदा सहायक नहर में डूबी सगी बहनों समेत चचेरी बहन का शव तीसरे दिन शनिवार की सुबह बरामद हो गया। घटनास्थल से करीब 12 किमी दूर शव मिलने की खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
नहर में किशोरी के शव की खोजबीन करती एसडीआरएफ की टीम। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज शारदा सहायक नहर में डूबी सगी बहनों समेत चचेरी बहन का शव तीसरे दिन शनिवार की सुबह बरामद हो गया। घटनास्थल से करीब 12 किमी दूर शव मिलने की खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। तीन दिन से लगातार एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही थी। मृतक बच्चियों के परिजनों को कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की ओर से एक-एक लाख का चेक दिया गया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के डंडियां खनवारी निवासी रामनरेश पटेल की तीन बेटियां 14 वर्षीय आंचल, 12 वर्षीय काजल, 10 वर्षीय रिया अपनी चचेरी नौ वर्षीय बहन मोहिनी के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11.30 बजे नहाने गई थी। नहर के पास ही पड़ोस के हरिकृष्णा का दिव्यांग 15 वर्षीय बेटा सतीश भी मौजूद था। नहाने के दौरान अचानक रिया, काजल, आंचल, मोहिनी डूबने लगी। उन्हें बचाने के लिए सतीश नहर में उतर गया।

विज्ञापन


पानी में डूब रही काजल किसी तरह बच निकली। तीनों बहनों को बचाने में नाकाम सतीश किसी तरह नहर से बाहर निकल सका। घटना की शाम से ही एसडीआरएफ की टीम नहर में डूबी बच्चियों की तलाश करती रहीं लेकिन तीनों का पता नहीं चला। शनिवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश करते हुए करीब 12 किमी दूर लरू गांव के पास नहर में पहले रिया व आंचल का शव बरामद किया। करीब तीन घंटे बाद दो किमी दूर मोहिनी का शव खोज निकाला।

शव मिलने की सूचना पर एसडीएम वाचस्पति सिंह, संग्रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में बाबागंज विधायक विनोद सरोज भी पहुंच गए। शव देख रोते बिलखते परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम वाचस्पति सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद दी जाएगी।

पीड़ित परिवार के घर पहुंचे राजा भैया व कौशांबी सांसद

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के डंडियां खनवारी में बृहस्पतिवार को शारदा सहायक नहर में डूबी तीन बच्चियों का शव मिलने की खबर पर कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इधर, शाम को जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, प्रतिनिधि हरिओम शंकर श्रीवास्तव , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें