फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: क्लास के अंदर शिक्षक व प्रधानाचार्य के भाई के बीच मारपीट

Tue, 16 Apr 2019 11:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
beating - फोटो : Self
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के एक विद्यालय का शिक्षण कक्ष मंगलवार को रणभूमि बन गया। क्लास टीचर बनने को लेकर दो शिक्षकों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो शिक्षकों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। प्रधानाचार्य को गाली देने का विरोध भाई ने किया तो लोगों ने उसे पीट दिया। जिससे कालेज में  इससे विद्यालय में अफरा तफरी बच गई। स्कूल में छुट्टी कर बच्चों को घर भेज दिया गया। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


अंतू थाना के जगेशरगंज में स्थित  पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज में क्लास टीचर बनने को लेकर शिक्षक राजेश शुक्ला और संदीप सिंह के बीच क्लास रूम में ही कहासुनी होने लगी। बताया जा रहा है कि राजेश शुक्ला कक्षा 12 ब का क्लास टीचर बनना चाहते थे। जिस पर संदीप सिंह विरोध जताते हुए बोले कि प्रधानाचार्य ने यह जिम्मेदारी उसे दे रखी है।

इससे राजेश का संदीप से विवाद होने लगा। आरोप है कि शिक्षक राजेश प्रिंसिपल को गालियां देने लगा। इस पर प्रधानाचार्य के भाई राजेंद्र मिश्र ने विरोध कर दिया। जिसे लेकर  राजेश से उसकी कहा सुनी शुरू हो गई। बात बढ़ी तो क्लास रूम में  राजेश और प्रधानाचार्य के भाई राजेंद्र के बीच मारपीट होने लगी। एक दूसरे का  कपड़ा फाड़ दिए,  विवाद बढ़ता देख शिक्षकों ने स्कूल में छुट्टी कर दी। विद्यालय के अन्य अध्यापकों के बीच बचाव  पर मामला शांत हुआ। इसकी शिकायत अंतू पुलिस से की है। पुलिस दोनों पक्ष को थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें