फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: महाराष्ट्र से आया एक और युवक कोरोना पाजिटिव

Mon, 18 May 2020 11:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 महाराष्ट्र से आया एक और प्रवासी मजदूर कोरोना पाजिटिव मिला है। घर पहुंचने पर उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। सुधार न होने पर उसे प्रयागराज रेफर किया गया। वहां जांच के दौरान वह कोरोना से संक्रमित मिला। 
विज्ञापन


उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे भगवत निवासी बाईस वर्षीय युवक महाराष्ट्र के माहिम में कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। ट्रक से बीते 15 मई को वह गड़वारा बाजार पहुंचा। सूचना मिलने पर पिता बाइक से उसे घर ले आया। उसे तेज बुखार और खांसी की शिकायत थी। सूचना मिलने पर सांगीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने उसकी जांच कराई।

युवक में कोरोना के लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे गांव के स्कूल में क्वारंटीन करा दिया। दूसरे दिन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी हालत में सुधार न होते देख प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। एसआरएन में उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पुलिस गांव पहुंची गई। प्रशासन ने गांव को सील करने की तैयारी शुरू कर दी। पीड़ित के घर को भी चारों तरफ से बांस-बल्ली से घेरा जा रहा है। उसके परिजनों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यह पता करने में जुटी रही कि वह घर पहुंचने के बाद कहां गया और किससे मिला। कोरोना का मामला सामने आने से गांव के लोग खौफजदा है।
 

परिजनों समेत 18 अन्य लोगों पर संक्रमण का खतरा

पूरे भगवत में महाराष्ट्र से आए युवक के कोरोना पाजिटिव होने से परिजनों के साथ स्कूल में क्वारंटीन 18 लोगों पर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बताया जाता है कि 15 मई को पीड़ित ने कुछ घंटे घर में परिजनाें के साथ बिताए। इसके बाद संदेह होने पर उसे स्कूल में क्वारंटीन कर दिया गया। जहां पहले से 18 प्रवासी मजदूर क्वारंटीन किए गए थे।

प्रशासन का दावा है कि युवक को अलग कमरे में क्वारंटीन कराया गया और दूसरे दिन अस्पताल भेज दिया गया। लेकिन गांव में चर्चा है कि स्कूल में मौजूद लोगाें के बीच वह कुछ देर रहा था। इसके चलते अब परिजनाें के साथ ही स्कूल में क्वारंटीन हुए 18 अन्य लोगों में कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें